प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र | Pre Examination Training Centre – PETC | BC EBC Welfare Bihar
प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र - BC EBC Welfare Bihar
बिहार राज्य के छात्र/छात्राओं के लिए बिहार सरकार के बिहार राज्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम द्वारा राज्य के पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के छात्र/ छात्राओं के लिए यु.पी.एस.सी./बी.पी.एस.सी, रेलवे, बैकिंग, एस.एस.सी., पुलिस एवं अन्य प्रतियोगिता परीक्षा में चयनित होने के लिए निःशुल्क तैयारी करवायी जाती है।
Latest Update : Admission is Now open New! Please Contact Your District PETC Center |
इस संस्थान का नाम प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र (Pre Examination Training Centre - PETC) रखा गया है। ये योजना उन लोगों के लिए बहुत ही जरूरी और लाभदायक है जो रूपये के आभाव में प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पाते हैं क्योंकि बिहार सरकार की इस योजना के तहत आपको मुफ्त में विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी पूर्णतः निःशुल्क करवाई जायेगी ।
प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र की सुविधा
प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र में पुस्तकालय की भी सुविधा उपलब्ध है जहाँ आपको दैनिक समाचार-पत्र, प्रतियोगिता दर्पण, मैग्जिन और बहुत ही अच्छी-अच्छी बुक भी पढ़ने के लिए उपलब्ध रहते हैं। साथ ही सप्ताहिक/मासिक जाँच परीक्षा का भी आयोजन किया जाता है ताकि छात्र/छात्राओं की प्रगति का पता लगाया जा सकें। सुविधओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र के कार्यालय के सम्पर्क कर सकते हैं। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो नीचे दी गयी सभी जानकारी को अच्छे से पढ़े।
प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र के बारे में
पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, बिहार (BC & EBC Welfare Department, Bihar) के दिशा निर्देशन में संचालित पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के छात्र/छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा के लिए प्रशिक्षण दिए जाने हेतु बिहार राज्य में वर्तमान में कुल 30* जिलों में प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र संचालित की गई है। जो निम्न प्रकार है –
जिला का नाम | ||
01. पटना | 02. मुज़फ्फरपुर | 03. गया |
04. सारण (छपरा) | 05. दरभंगा | 06. भागलपुर |
07. भोजपुर (आरा) | 08. मधेपुरा | 09. पूर्णियाँ |
10. सहरसा | 11. मुंगेर | 12. मधुबनी |
13. वैशाली (हाजीपुर) | 14. पुर्वी चम्पारण (मोतिहारी) | 15. पश्चिमी चम्पारण (बेतिया) |
16. रोहतास (सासाराम) | 17. कैमूर (भभुआ) | 18. बक्सर |
19. किशनगंज | 20. अररिया | 21. लखीसराय |
22. नालंदा ( बिहारशरीफ) | 23. सीतामढ़ी | 24. सुपौल |
25. सीवान | 26. शेखपुरा | 27. गोपालगंज |
28. जमुई | 29. समस्तीपुर | 30. बांका |
* ये आकड़े घट/बढ़ सकती है।
Advertising
प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र में सीटों की संख्या (कोर्सवार)
प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र में नामांकन के लिए सीटों की संख्या (कोर्सवार) निर्धारित की गई है जो कुछ इस प्रकार हैः-
क्र.स. | प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र | सीटों की संख्या | सीटों की संख्या | ||||
पिछड़ा वर्ग | अति पिछड़ा वर्ग | ||||||
कोर्स I | कोर्स II | कुल सीट | कोर्स I | कोर्स II | कुल सीट | ||
01 | पटना | 24 | 24 | 48 | 36 | 36 | 72 |
02 | मुज़फ्फरपुर | 24 | 24 | 48 | 36 | 36 | 72 |
03 | गया | 24 | 24 | 48 | 36 | 36 | 72 |
04 | सारण (छपरा) | 24 | 24 | 48 | 36 | 36 | 72 |
05 | दरभंगा | 24 | 24 | 48 | 36 | 36 | 72 |
06 | भागलपुर | 24 | 24 | 48 | 36 | 36 | 72 |
07 | भोजपुर (आरा) | 24 | 24 | 48 | 36 | 36 | 72 |
08 | मधेपुरा | 24 | 24 | 48 | 36 | 36 | 72 |
09 | पूर्णियाँ | 24 | 24 | 48 | 36 | 36 | 72 |
10 | सहरसा | 24 | 24 | 48 | 36 | 36 | 72 |
11 | मुंगेर | 24 | 24 | 48 | 36 | 36 | 72 |
12 | मधुबनी | 24 | 24 | 48 | 36 | 36 | 72 |
13 | वैशाली (हाजीपुर) | 24 | 24 | 48 | 36 | 36 | 72 |
14 | पुर्वी चम्पारण (मोतिहारी) | 24 | 24 | 48 | 36 | 36 | 72 |
15 | पश्चिमी चम्पारण (बेतिया) | 24 | 24 | 48 | 36 | 36 | 72 |
16 | रोहतास (सासाराम) | 24 | 24 | 48 | 36 | 36 | 72 |
17 | कैमूर (भभुआ) | 24 | 24 | 48 | 36 | 36 | 72 |
18 | बक्सर | 24 | 24 | 48 | 36 | 36 | 72 |
19 | किशनगंज | 24 | 24 | 48 | 36 | 36 | 72 |
20 | अररिया | 24 | 24 | 48 | 36 | 36 | 72 |
21 | लखीसराय | 24 | 24 | 48 | 36 | 36 | 72 |
22 | नालंदा (बिहारशरीफ) | 24 | 24 | 48 | 36 | 36 | 72 |
23 | सीतामढ़ी | 24 | 24 | 48 | 36 | 36 | 72 |
24 | सुपौल | 24 | 24 | 48 | 36 | 36 | 72 |
25 | सीवान | 24 | 24 | 48 | 36 | 36 | 72 |
26 | शेखपुरा | 24 | 24 | 48 | 36 | 36 | 72 |
27 | गोपालगंज | 24 | 24 | 48 | 36 | 36 | 72 |
28 | जमुई | 24 | 24 | 48 | 36 | 36 | 72 |
29 | समस्तीपुर | 24 | 24 | 48 | 36 | 36 | 72 |
30 | बांका | 24 | 24 | 48 | 36 | 36 | 72 |
कुल | 720 | 720 | 1440 | 1080 | 1080 | 2160 |
प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र में नामांकन कैसे ले?
प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र में नामांकन के लिए कुछ नियम एवं शर्तें है साथ ही छात्र/छात्रा के लिए कुछ पात्रता भी रखी गई है जो कुछ इस प्रकार हैः-
नियम एवं शर्तें
- प्रत्येक प्रशिक्षण केन्द्र पर 60-60 (कुल 120) छात्र/छात्राओं के दो बैच (प्रशिक्षण अवधि 06 माह) संचालित कराये जायेंगे।
- प्रत्येक केन्द्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए कुल उपलब्ध सीटों में से 40 प्रतिशत अर्थात् 24 सीट पिछड़ा वर्ग एवं 60 प्रतिशत अर्थात् 36 सीट अति पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए अनुमान्य होंगे। अति पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं की कमी होने पर पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं का नामांकन उस सीट पर किया जायेगा ठीक उसी प्रकार पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं की कमी होने पर अति पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं का नामांकन उस सीट पर किया जायेगा।
- आवेदकों का चयन संबंधित विषय के बहु-वैकल्पीय लिखित परीक्षा के बाद मेधासूची के आधार पर चयन किया जायेगा, परीक्षा का पाठ्यक्रम संबंधित कोर्स के अंतर्गत होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा के निर्धारित पाठ्यक्रम के जैसी ही होगी।
- मेधासूची के आधार पर चयनित को विभाग एवं प्रशिक्षण केन्द्र के निर्धारित नियमों के अनुपालन की स्वीकृति/शपथ-पत्र देनी होगी, जिसका प्रारूप संबंधित केन्द्र द्वारा ससमय उपलब्ध करा दिया जायेगा।
छात्र/छात्रा के लिए पात्रता
- छात्र/छात्रा बिहार राज्य के स्थायी निवासी होने चाहिए।
- पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के सदस्य होने चाहिए।
- छात्र/छात्रा की आयु संबंधित प्रतियोगिता परीक्षा के अनुरूप होनी चाहिए।
- छात्र/छात्रा या उनके अभिभावक की वार्षिक आय सभी स्रोतों से 1,00,000.00 (एक लाख) से अधिक नहीं होनी चाहिए।
प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्रों के नाम और पतेः-
यहाँ सभी प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र के नाम और पता हैं -
क्रम सं० | जिला का नाम | प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र का पता |
01 | पटना | प्रथम तल, न्यू ब्लॉक, स्नातकोत्तर रसायन शास्त्र विभाग, पटना साइंस कॉलेज परिसर, पटना विश्वविद्यालय, पटना - 800005 |
02 | मुज़फ्फरपुर | स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग, डॉ० बी० आर० अम्बेदकर बिहार विश्वविद्यालय, मुज़फ्फरपुर - 842001 |
03 | गया | दूरस्थ, शिक्षा निदेशालय, मगध विश्वविद्यालय, बोध गया - 824234 |
04 | सारण (छपरा) | जय प्रकाश विश्वविद्यालय पुरानी भवन, गंडक परियोजना, डाक बंगला रोड, छपरा - 841301 |
05 | दरभंगा | विश्वविद्यालय प्रेस परिसर, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा - 846004 |
06 | भागलपुर | एन० आर० सेन्टर, ओल्ड पी०जी० कैम्पस, तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर - 812007 |
07 | भोजपुर (आरा) | स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग, वीर कुंअर सिंह विश्वविद्यालय, आरा - 802301 |
08 | मधेपुरा | पुरानी स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग, भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा - 852113 |
09 | पूर्णियाँ | पूर्णियाँ महाविद्यालय, पूर्णियाँ- 854301 |
10 | सहरसा | एम० एल० टी० कॉलेज, सहरसा - 852201 |
11 | मुंगेर | आर० डी० कॉलेज, मुंगेर - 811201 |
12 | मधुबनी | रामकृष्ण कॉलेज, मधुबनी - 847229 |
13 | वैशाली (हाजीपुर) | जमुनी लाल कॉलेज, हाजीपुर (वैशाली) - 844101 |
14 | पुर्वी चम्पारण (मोतिहारी) | मुंशी सिंह कॉलेज, पोस्ट चांदमारी, मोतिहारी (पुर्वी चम्पारण) - 845401 |
15 | पश्चिमी चम्पारण (बेतिया) | एम० जे० के० कॉलेज, बेतिया (पश्चिमी चम्पारण) - 845438 |
16 | रोहतास (सासाराम) | एस० पी० जैन कॉलेज, सासाराम (रोहतास) - 821115 |
17 | कैमूर (भभुआ) | एस० भी० पी० कॉलेज, भभुआ (कैमूर) - 821101 |
18 | बक्सर | एम० भी० कॉलेज, बक्सर - 802101 |
19 | किशनगंज | मारवारी कॉलेज, किशनगंज - 855107 |
20 | अररिया | अररिया कॉलेज, अररिया - 854301 |
21 | लखीसराय | के० के० एस० कॉलेज, लखीसराय - 811311 |
22 | नालंदा (बिहारशरीफ) | नालंदा कॉलेज, नालंदा (बिहारशरीफ) - 803101 |
23 | सीतामढ़ी | श्री राधा कृष्ण गोयनका कॉलेज, सीतामढ़ी - 843302 |
24 | सुपौल | भारत सेवक समाज कॉलेज, सुपौल - 852131 |
25 | सीवान | जे० आर० एस० महाविद्यालय, विदुरुद्वीन हाता, सीवान - 841226 |
26 | शेखपुरा | रामधीन महाविद्यालय, शेखपुरा - 811105 |
27 | गोपालगंज | वी० एम० इंटर कॉलेज, गोपालगंज - 841427 |
28 | जमुई | एस० ए० एकलव्य कॉलेज, जमुई - 811307 |
29 | समस्तीपुर | - |
30 | बांका | - |
आवेदन कब और कैसे करें?
आवेदन करने के लिए आप प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र में सम्पर्क कर सकते हैं या पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, बिहार की आधिकारिक वेबसाईट www.bcebcwelfare.bih.nic.in पर नामांकन संबंधित सूचना देख सकते हैं।
परीक्षा या नामांकन संबंधी विशेष जानकारी या शिकायत के लिए आप प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र के नोडल पदाधिकारी के दूरभाष संख्या 0612-2226099 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं।
Advertising
नामांकन हेतु आवेदन करने के लिए विहित प्रपत्र भर कर आवेदन संबंधित प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र को डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से या स्वयं संबंधित प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र के कार्यालय में नामांकन हेतु आवेदन-पत्र हाथों-हाथ जमा कर सकते हैं।
Pre Examination Training Centre – PETC
आवेदन-पत्र का विहित प्रारूप पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, बिहार की आधिकारिक वेबसाईट www.bcebcwelfare.bih.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है। अभी आवेदन करने की प्रक्रिया ऑफलाईन है हो सकता है कि आने वाले समय में नामांकन के लिए आवेदन-पत्र ऑनलाईल लिया जाय। इस संबंध में जो भी नई जानकारी होगी हम अपने वेबसाईट www.sarkariresultbihar.com पर सबसे पहले अपडेट कर देंगे।
अधिक जानकारी के लिये विभागीय वेबसाईट www.bcebcwelfare.bih.nic.in पर लोगिन करे या अपने प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र या केन्द्र से संबंधित जिला कल्याण पदाधिकारी या प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र के नोडल पदाधिकारी से सम्पर्क करें। |
आशा करता हूँ कि आपके लिए हमारी यह पोस्ट जरूर लाभदायक साबित हुई होगी तो कृपया पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करे ताकि वो भी इस योजना का लाभ ले सकें।
इस पोस्ट से सम्बंधित कोई समस्या हो तो आप यहाँ कमेंट करके पुछ सकते हैं। हम आपकी सहायता करने के पूरी कोशिश करेंगे।
ReplyDeletehttps://bcebconline.bih.nic.in/PETCOnline/PETC/PETC_Terms.aspx
DeleteADMISSION IS GOING ON ALSO ONLINE
bahut hi achchhi post hai ye yojna sahi hai
ReplyDeleteSamastipur me kab hogi namankan
ReplyDeleteContact at DWO, Samastipur or PETC (BC & EBC), Samastipur Office.
DeleteAddress of PETC PETC (BC & EBC), Samastipur Office on above article available now.
online admission is available now
Deleteyou can visit online admission on https://bcebconline.bih.nic.in/PETCOnline/PETC/PETC_Terms.aspx
https://bcebconline.bih.nic.in/PETCOnline/PETC/PETC_Terms.aspx
Deletesupaul me kab se hogi
ReplyDeleteWow! Thank You So much sir for Share Good Information.....
ReplyDelete